दिल्ली से मेडल जीत कर लौटे बागपत के ताइक्वांडो खिलाड़ी
बागपत, मई 15 -- खेकड़ा। दिल्ली ताइक्वांडो एसोसिएशन और ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में 13 से 15 मई तक 12वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसमें बागपत की ताइक्वांडो टीम ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन कियां। कोच सचिन शर्मा ने बताया कि फ्रेशर्स बालिका कैटेगरी में हुमैरा ने सिल्वर मेडल, तृषा यादव और राशि यादव ने ब्रोंज मेडल जीता। बालक वर्ग में आहद ने गोल्ड और अरबाज ने सिल्वर मेडल जीता। इस उपलब्धि पर गांधी इंटर कालेज के प्रांगण में स्थित मिनी इंडोर स्टेडियम में छत्रपति शिवाजी ताइक्वांडोे एकेडमी में कार्यक्रम आयोजित हुआ संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी, प्रबंधक डा. संदीप शाह, अजीत यादव, धर्मेंद्र शर्मा, विधि, नीरज, अमित धामा आदि ने हर्ष जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.