नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- दो दिन की व्यापार वार्ता के लिए अमेरिकी वार्ताकारों के नई दिल्ली पहुंचने के साथ ही वॉशिंगटन डीसी में संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जेमीसन ग्रीयर ने कहा कि अमेरिका को भारत की ओर से अब तक का सबसे बेहतर प्रस्ताव मिला है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी कृषि उत्पादों के आयात पर भारत का रुख कड़ा रहा है और भारत कठिन चुनौती साबित हुआ है। ग्रीयर ने अमेरिकी सीनेट विनियोग समिति के समक्ष कहा, "मेरी टीम अभी नई दिल्ली में है। भारत में कई कृषि उत्पादों जैसे कि अनाज और मांस को लेकर प्रतिरोध है। भारत एक मुश्किल देश है, इस पर मैं पूरी तरह सहमत हूं। लेकिन इस बार उनके प्रस्ताव पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हैं। भारत हमारे लिए एक संभावित बड़ा बाजार बन सकता है।" अमेरिका लंबे समय से अपने कृषि निर्यात खासतौर पर मक्का और सोयाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.