दिल्ली से मां पाटेश्वरी विद्यालय पहुंचने पर बेटियों को हुआ स्वागत
बलरामपुर, अगस्त 31 -- तुलसीपुर, संवाददाता। भार-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र तुलसीपुर की चार बेटियों ने रक्षाबंधन पर ऐसा गौरव हासिल किया है, जिसकी गूंज पूरे जिले में सुनाई दी। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल की छात्राओं प्रस्तुति गुप्ता, प्रगति पाठक, हर्षिता यादव और अनुष्का पांडेय ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रक्षासूत्र बांधा। राष्ट्रपति से मुलाकात और उनका आशीर्वाद मिलने से छात्राएं बेहद उत्साहित नजर आईं। विद्यालय में सभी ने सोमवार को जोरदार स्वागत किया। इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह व अध्यापिका अनीता गुप्ता भी छात्राओं के साथ मौजूद रहीं। राष्ट्रपति ने चारों छात्राओं से आत्मीयता से बातचीत कर उनकी पढ़ाई सहित विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने राष्ट्रपति के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.