दिल्ली से मजदूर का शव पहुंचते ही किया हंगामा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर। दिल्ली में गैस सिलिंडर रिसाव से लगी आग में गंभीर रूप से झुलसे अहियापुर के भिखनपुर निवासी मजदूर विक्रम कुमार की बुधवार को मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजन आक्रोशित होकर गांव के ही दूसरे मजदूर विजय के घर पर शव लेकर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। मुखिया के समझाने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि एक अक्तूबर की रात कमरे में रखे गैस सिलिंडर में रिसाव हो गया। रात में विजय किसी काम के लिए उठा तो उसने माचिस जलाई। अचानक पूरे कमरे में आग लग गई। किसी तरह विजय बाहर निकला, लेकिन विक्रम कमरे में ही फंस गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.