दिल्ली से भी आगे निकला मुंबई का प्रदूषण? अधिकारियों पर भड़का HC- तुम चैन से कैसे सो सकते हो
मुंबई, अक्टूबर 22 -- मुंबई में बिगड़ती हवा की गुणवत्ता पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। अदालत ने कहा कि यह हैरान करने वाला है कि समुद्र किनारे बसा मुंबई शहर प्रदूषण के मामले में देश की राजधानी दिल्ली से भी आगे निकल रहा है। हाईकोर्ट ने त्योहारों के दौरान पटाखे जलाने और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक से जुड़े आदेशों को ठीक से लागू नहीं करने पर पुलिस और नागरिक निकायों को फटकार लगाई। जस्टिस गिरीश एस. कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की पीठ ने बुधवार को प्रदूषण से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। अदालत ने महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB), नागरिक अधिकारियों और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। यह मामला प्रदूषण पर अदालत की ओर से स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की गई जनहित याचिका से जुड़ा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.