दिल्ली से बिहार जा रहे बुजुर्ग की ट्रेन से गिरकर मौत, पहचान हुई
हरदोई, अगस्त 31 -- हरदोई। दो दिन पहले रेलवे लाइन पर मिले 70 वर्षीय बुजुर्ग के शव की सोमवार को पहचान हो गई। परिजनों ने शव की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के साहिबगंज थाना क्षेत्र के परसौनी रीजेंसी निवासी लक्ष्मण देव ठाकुर के रूप में की। जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दो दिन पहले रेलवे ट्रैक पर करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला था। प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरकर उनकी मौत होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। सोमवार को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से पहुंचे संजय ने शव की पहचान अपने पिता लक्ष्मण देव ठाकुर के रूप में की। संजय ने बताया कि उनके पिता दिल्ली से बिहार जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.