बाराबंकी, अक्टूबर 3 -- सुबेहा। क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर Saturday की सुबह गेरावां गांव के पास खड़ी डबल डेकर बस में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बस के पीछे टायर चेक करने के बाद आपस में बात कर रहे बस के दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली से यात्रियों को लेकर डबलडेकर बस मोकामा पूर्णिया बिहार जा रही थी। हादसे में बेकाबू ट्रक के चालक व खलासी और दो यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को ट्रामा सेंटर तिलोई अमेठी में भर्ती कराया गया है। दोनों मृत चालक बिहार प्रांत के निवासी थे। सुबह सबेरे हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने किसी तरह तरह ट्रक व बस को किनारे कर यातायात बहाल कराया। यह भी पढ़ें- डबल डेकर बस में ट्रक ने मारी टक्कर, दो चालकों की मौतयात्रियों के कहने पर रोकी गई थी बस शुक्रवार की रात एक डबल डेकर...