दिल्ली से बिहार आने-जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, पटना समेत 7 शहरों के लिए शुरू होगी किफायती बस सेवा
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- छठ के मौके पर हर साल राजधानी दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों में खचाखच भीड़ के दृश्य देखने को मिलते हैं, और इसके बाद भी सैकड़ों लोग जगह नहीं मिलने की वजह से अपने घर नहीं जा पाते हैं। ऐसे ही लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। दरअसल दिल्ली सरकार ने इस साल छठ पूजा से पहले बिहार के लिए स्पेशल इंटर-स्टेट बसें शुरू करने की योजना बनाई है। इस दौरान वह 50 से ज्यादा लग्जरी बसें शुरू करेगी जो बिहार के अलग-अलग शहरों में जाएगी। खास बात ये है कि इन बसों का किराया भी किफायती होगा। इस बात की जानकारी दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट इंटर-स्टेट बस सेवा शुरू करने के अगले चरण का हिस्सा है, जिसके लिए दिल्ली और बिहार जल्द ही एक MoU (मेमो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.