फिरोजाबाद, फरवरी 24 -- दिल्ली से बहराइच के लिए जा रही स्लीपर बस ओवरस्पीड के चलते आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र में आगे चल रहे ट्रक में जा टकरा गई। हादसे के बाद स्लीपर बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक और तीन सवारियां चोटिल हो गईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस, यूपीडा ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंसों की सहायता से सैफई पीजीआई भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। शांति ट्रैवल्स की स्लीपर बस नंबर बीआर 2 पीसी 9051 दिल्ली से तीन दर्जन से अधिक सवारियों बहराइच जा रही थी। जब बस थाना नसीरपुर क्षेत्र के 58.800 किमी पर पहुंची ही थी तभी मध्य रात्रि के बाद बस चालक ने ओवर स्पीड के चलते बस से नियंत्रण खो दिया जिससे बस आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। बस को चालक शकील पुत्र मकरुद्दीन निवासी हाता रेवलिया थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.