दिल्ली से प्रेमी युगल बरामद
गया, जून 3 -- बाराचट्टी थाना में दर्ज अपहरण कांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुरानी दिल्ली के जीआरपी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग और युवक को बरामद कर लिया। थाना अध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों का पता लगाया गया। बरामद युवक की पहचान मुसेहना गांव निवासी महेंद्र प्रसाद के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस नाबालिग की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है, जबकि पवन कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.