दिल्ली से पिकअप से दरभंगा जा रहे 17 यात्री सड़क हादसे में जख्मी
गोपालगंज, मार्च 31 -- गोपालगंज/सिधवलिया,हमारे संवाददाता जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट पुल के समीप मंगलवार की सुबह ट्रक के धक्के से एक पिकअप पर सवार 17 लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर मजदूर और उनके परिवार के लोग शामिल हैं। सभी इलाज के लिए पहले झझवा ट्रामा सेंटर और बाद में मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के सोतिया कटेया गांव निवासी सुनील साह की पत्नी कांति देवी की मां की मौत शुक्रवार को हो गई थी। कांति देवी समेत परिवार और रिश्तेदारी के करीब 17 लोग दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। मां की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार व रिश्तेदारी के लोग अपने पिकअप वाहन पर सवार होकर अमीर या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.