नई दिल्ली, जून 9 -- Delhi Ncr News: श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व में शामिल होने के लिए दिल्ली से 100 श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को पाकिस्तान रवाना हुआ। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के प्रधान हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि जत्थे का नेतृत्व कमेटी के मुख्य सलाहकार परमजीत सिंह चंडोक करेंगे। श्रद्धालु वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान जाएंगे और वहां ऐतिहासिक गुरुद्वारों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।13 सालों बाद आया खास मौका कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष का शहीदी पर्व विशेष महत्व रखता है। पिछले 13 वर्षों में पहली बार ऐसा अवसर आया है, जब भारत और विदेशों में रहने वाली पूरी सिख संगत एक ही तिथि पर श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस मनाएगी। इस बार 18 जून को दुनिया भर के गुर...