दिल्ली से पटना-दरभंगा समेत बिहार के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम, वैष्णो देवी के लिए भी चली
नई दिल्ली, जून 1 -- स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की वजह से एक बार फिर लोग घूमने-फिरने के लिए निकल पड़े हैं। ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। यूपी-बिहार के अलावा तीर्थ स्थलों को जाने वाली ट्रेनों में टिकट फुल है। अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग भी मिलना बंद हो चुका है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए दर्जनों स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है। राजधानी दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों से करीब 80 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। नई दिल्ली के अलावा आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन और शकूर बस्ती जैसे स्टेशन से विशेष रेल गाड़ियां चलाई जा रही हैं। नई दिल्ली से बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन (नंबर 02564) का संचालन किया जा रहा है। इसी तरह नई दिल्ली से दरभंगा के बीच (02570) स्पेशल ट्रेन चल रही है। इन दोनों ही ट्रेनों को 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.