दिल्ली से पंतनगर पहुंचे राज्यपाल का किया स्वागत
रुद्रपुर, मई 31 -- आनंद पांडे, पंतनगर। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) रविवार को दिल्ली से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-7425 से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। विमान दोपहर ढाई बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पहुंचने पर एसएसपी अजय गणपति एवं सीडीओ दिवेश शाशनी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया। पंतनगर एयरपोर्ट पर अल्प विश्राम के उपरांत राज्यपाल सड़क मार्ग से नैनीताल के लिए रवाना हो गए, जहां उनका विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम है। इस दौरान एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम मनीष बिष्ट, एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार दिनेश कुटौला सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- राज्यपाल ने उप राज्यपाल से की मुलाकात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.