नई दिल्ली, मई 30 -- दिल्ली-एनसीआर से नैनीताल तक पहुंचने में लगने वाले समय में तीन घंटे तक की बचत हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बरेली से हल्द्वानी के बीच 100 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम शुरू हो चुका है। ये एक्सप्रेसवे चार लेने का होगा और लोग यहां से बिना जाम की झंझट के फर्राटा भरते हुए निकलेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि मौजूदा सड़कों का चौड़ीकरण करने के बजाय इस प्रोजेक्ट के लिए अलग से जगह तय की गई है। एनडीटीवी में छपी एक खबर के मुताबिक, नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है और शुरुआती सर्वे का काम भी शुरू कर दिया गया है। चार लेन के इस एक्सप्रेसवे का निर्माण का काम मई के अंत में शुरू होगा। एनडीटीवी ने द ट्रिब्यून के हवाले से बताया है कि ये नया एक्सप्रेसवे बरेली को एनएच-30 और एनएच-24 से ज...