निज संवाददाता, मार्च 16 -- बिहार के मोतिहारी जिले में दिल्ली से आई नाबालिग किशोरी से शुक्रवार देर रात सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। दिल्ली के दादरी निवासी किशोरी उत्तम नगर निवासी दोस्त के साथ ट्रेन से मोतिहारी पहुंची थी। शातिरों ने होटल में कमरा दिलाने का झांसा देकर दोनों को शहर के सिहुलिया जमला ले जाकर बंधक बना लिया। बदमाशों ने दोस्त को भगा दिया और दो युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में दोस्त के सूचना देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को मुक्त कराया। बंजरिया पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी दोस्त के साथ दिल्ली से सीतामढ़ी जा रही थी। सीतामढ़ी में युवक का नानी घर है। दोनों अभी पुलिस अभिरक्षा में हैं। दिल्ली के डाबरी थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के बयान पर दर्ज एफआईआर के अनुसार, वह दिल्ली के उत्तम नगर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.