पीटीआई, जून 18 -- Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री जुलाई के पहले हफ्ते में हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि देरी की वजह मौजूदा मौसमी परिस्थितियां हैं। आमतौर पर दिल्ली में मानसून 27 जून तक दस्तक दे देता है। मानसून के आने में हो रही देरी पर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर 18-19 जून को बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनता है और फिर पूरब से चलने वाली हवाएं अरब सागर से नमी वाली हवाओं को दक्षिण भारत के इलाकों की ओर धकेलती हैं। इसके बाद यह सिस्टम ओडिशा, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से गुजरते हुए दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढ़ता है। इससे हवाओं का एक अनुकूल पैर्टन बनता है, जिससे मानसून देश के अंदरूनी इलाकों में फैलता है।' यह भी पढ़ें- मानसून में घूमने के लिए 5 बेस्ट प्लेसिस, फैमिली के साथ बना लें ...