दिल्ली से दून घुमाने के बहाने लाई गई महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, अगस्त 31 -- दिल्ली से एक महिला को देहरादून घुमाने के बहाने लाकर उसे शराब पिलाकर उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया गया। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि नई दिल्ली निवासी एक पीड़िता ने सोमवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दिल्ली के अशोक विहार फेस-3 (6 सी) का रहने वाला समीर प्रकाश (30 वर्ष) पुत्र दीपक प्रकाश उसे दिल्ली से देहरादून घुमाने के लिए लाया था। यहां दोनों पटेलनगर क्षेत्र स्थित होटल में रुके। आरोप है कि यहां आरोपी ने उसे जबरन शराब पिलाई और नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में 8वीं की छात्रा को बेहोश कर रेप, स्नैपचैट में हुई थी दोस्ती; हालत गंभीर पीड़िता की तहरीर के आधार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.