कटिहार, नवम्बर 21 -- सालमारी, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत गझहोट निवासी साजुददीन पिता कासीम रोजगार की तलाश में दिल्ली में रह कर सिलाई का काम कर घर परिवार चलाता था। अचानक उनकी असमय मृत्यु हो जाने पर परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। गुरूवार को शव गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने बताया की वह बहुत ही मेहनती था। घर परिवार चलाने के लिए प्रदेश गया था। परिजनों को क्या पता था की उसका शव घर पहुंचेगा। इस घटना पर मां का रो रो कर बुरा हाल है। घर का एक मात्र सहारा वहीं था। घर का खर्च वहीं चलाता था। अब घर परिवार का खर्च कौन उठायेगा। गुरूवार को गांव के कब्रिस्तान में जनाजे के बाद सुपुर्द ए खाक किया किया गया। एआइएमआइएम नेता आफताब कंचन ने शोकाकुल परिवार से मिल कर इस दुख की घड़ी में हिम्मत बढ़ाते हुए प्रवासी मजदूर अधिनियम के तहत बिहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.