जौनपुर, सितम्बर 2 -- जौनपुर, संवाददाता। यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते उत्तर रेलवे दिल्ली से वाराणसी के बीच विशेष एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन तीन और पांच सितम्बर को दिल्ली से चलेगी तथा चार और छह सितम्बर को वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना होगी। आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेन कुल दो फेरे संचालित करेगी। इस विशेष ट्रेन में 18 कोच होंगे, जिनमें एक कोच सेकेंड एसी, एक थर्ड एसी, 10 कोच स्लीपर, चार सामान्य कोच तथा दो एसएल आर शामिल हैं। उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया है कि ट्रेन संख्या 04446 दिल्ली-वाराणसी तीन और पांच सितंबर को दिल्ली से 21 बजकर 10 मिनट पर प्रस्थान करेगी। यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन यह ट्रेन गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद...