नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली, व.सं.। सरोजिनी नगर थाना पुलिस ने दिल्ली से मोबाइल चोरी कर नेपाल और बांग्लादेश भेजने वाले गिरोह के एक नाबालिग सहित दो बदमाशों को पकड़ा है। आरोपी नाबालिग और अभिषेक कुमार के पास से 34 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इसके अलावा 12 फोन पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और सीइआईआर पोर्टल की मदद से बरामद किए। पुलिस ने सभी 46 फोन उनके मालिकों को सौंप दिए हैं। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सरोजिनी नगर थाना पुलिस को 27 जनवरी की शाम सरोजिनी नगर मार्केट से फोन चोरी की शिकायत मिली। एसएचओ अतुल त्यागी की टीम ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसआई अनूप कुमार और हेडकांस्टेबल राजेन्द्र ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, जिसमें दो संदिग्ध मार्केट में घूमते दिखे। पुलिस ने दोनों की पहचान कर मार्केट से ही 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.