संतकबीरनगर, फरवरी 10 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दिल्ली से प्राइवेट बस से घर के लिए चला जिले के धनघटा क्षेत्र का रहने वाला रेडियोग्राफर लापता हो गया। 24 घंटे पहले परिजनों से फोन पर उसकी बातचीत हुई तो उसने खुद को नौसढ़ में बस से उतरने की जानकारी दी थी। उसके बाद मोबाइल बंद हो गया और परिजन ढूंढ़ कर थक गए और कुछ पता नहीं चला। सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंच कर परिजन एसपी से मिले और लापता रेडियोग्राफर को ढूंढ़ने की गुहार लगाई। धनघटा थाना क्षेत्र के गोपीपुर के रहने 25 वर्षीय रजत पांडेय पुत्र सतीश पांडेय दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में रेडियोग्राफर पद पर कार्यरत हैं। वे सात फरवरी को रात नौ बजे दिल्ली से प्राइवेट बस से घर के लिए चले, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचे। पीड़ित बहन डॉक्टर ख्याति पांडेय और सेमरा बाईपास खलीलाबाद के रहने वाले मामा ...