दिल्ली से घर लौट रहे अस्पताल कर्मी को जहरखुरानों ने लूटा
कन्नौज, जून 27 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके पास से नकदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर जहरखुरान रफूचक्कर हो गए। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है। तालग्राम थाना क्षेत्र के बलनपुर रोहली गांव निवासी सोनू उर्फ दीपक (30) पुत्र अनोखेलाल जाटव दिल्ली के बाबू जगजीवनराम अस्पताल में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब नौ बजे आनंद विहार से रोडवेज बस द्वारा अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में बदमाश उनके पास रखा मोबाइल फोन, पर्स में रखे करीब 10 हजार रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.