दिल्ली से गुरुग्राम तक बनेगा मेट्रो का एक और नया रूट, यशोभूमि से राजीव चौक जाना होगा आसान
गुरुग्राम, जून 23 -- दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की तरफ से द्वारका एक्सप्रेसवे पर दिल्ली में स्थित यशोभूमि मेट्रो स्टेशन से दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राजीव चौक तक नया मेट्रो रूट बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए ड्रॉफ्ट डीपीआर बनाकर मंजूरी के लिए शहरी एवं आवासन मंत्रालय के पास भेजा गया है। मंत्रालय ने डीपीआर में संशोधन करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। डीएमआरसी ने दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो लाइन के विस्तार के लिए यशो भूमि मेट्रो स्टेशन से गुरुग्राम के राजीव चौक तक मेट्रो मार्ग विकसित करने की योजना के तहत ड्रॉफ्ट डीपीआर तैयार की है। इसके साथ-साथ डीएमआरसी ने द्वारका के सेक्टर-21 स्टेशन से लेकर गुरुग्राम के सेक्टर-21 तक मेट्रो के संचालन की योजना बनाई है। इन दोनों डीपीआर को मंत्रालय के समक्ष मंजूरी के लिए रखा गया था। बताया गया कि मंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.