झांसी, मई 2 -- झांसी, संवाददाता। एक अरब के ऑनलाइन सट्टे में दिल्ली से गिरफ्तार भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष और सहकारिता बैंक के निदेशक आशीष उपाध्याय को शनिवार को झांसी पुलिस ने जेल भेज दिया। एक दिन पूर्व उन्हें दिल्ली के चाणक्यपुरी से परिचित के यहां से पकड़ा गया था। इस मामले में फरार पार्षदपति समेत अन्य की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। सटोरियों की चल-अचल संपत्ति भी कुर्क करने की तैयारी चल रही है।एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि झांसी में करीब 100 करोड़ रुपये के ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। इस हाईप्रोफाइल मामले में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। यह भी पढ़ें- एक अरब सट्टा में पार्षद पति समेत कई की तलाश तेज जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिय...