नई दिल्ली, जून 12 -- दिल्ली में ट्रेन के ट्रैक से उतरने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन हज़रत निज़ामुद्दीन से गाजियाबाद की तरफ जा रही थी, तभी उसका चौथा डिब्बा पटरी से उतर गया। घटना शिवाजी ब्रिज स्टेशन के पास हुई है। यह एक लोकल ट्रेन है जो हज़रत निज़ामुद्दीन जंक्शन से गाजियाबाद जंक्शन के बीच चलती है। इस ट्रेन का नाम हज़रत निज़ामुद्दीन-गाजियाबाद ईएमयू और इसक ट्रेन संख्या 64419 है। हादसे की जानकारी सामने आते ही अधिकारी और बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बचाव और सुरक्षा उपायों को तेज कर दिया गया है। डिब्बे के बेपटरी होने की वजह अभी सामने नहीं आई है। उत्तर रेलवे ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि शाम 4:10 बजे डाउन मेन लाइन पर शिवाजी ब्रिज के पास एक ट्रेन कोच नंबर 64419 (NZM-GZB EMU) पटरी से उतर गई। मरम्मत का काम चल रहा है। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.