नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- दिल्ली से गाजियाबाद, मुरादाबाद और मेरठ जाने वाली 18 ट्रेनें अगले कुछ दिनों तक रद्द रहेंगी। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर पटरियों और स्लीपरों की मरम्मत के लिए 10 दिन का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। इसके चलते दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-मुरादाबाद और दिल्ली-मेरठ रूट पर चलने वाली कई लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यह भी पढ़ें- Delhi Traffic Update for BRICS Summit: 3 दिन संभलकर निकलें, कई रास्ते बंद उत्तर रेलवे ने 18 ट्रेनों को अलग-अलग अवधि में रद्द करने की घोषणा की है। इसके अलावा कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदले जाएंगे। रेलवे के अनुसार गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर जंग लगी पटरियों को बदला जाएगा। इसके साथ ही टूटे-फूटे और छेद वाले स्लीपरों को हटाकर नए स्लीपर बिछाए जाएंगे। इनके लिए 10 दि...