दिल्ली से कैब बुक कर रास्ते में ड्राइवर का कत्ल, पुलिस ने कैसे सुलझाई मर्डर मिस्ट्री?
नई दिल्ली, अगस्त 8 -- रजनीश कुमार पाण्डेय, नई दिल्ली दिल्ली के जसोला इलाके से जयपुर के लिए कैब बुक करने वाले चार दोस्तों ने बीच रास्ते में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। कार लूटने के लालच में उन्होंने 22 वर्षीय कैब ड्राइवर आशीष पाल की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को राजस्थान के जयपुर ग्रामीण इलाके में फेंक दिया। सरिता विहार पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों और छिपने में मदद करने वाले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।22 जुलाई को मिली थी लाश पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय मृतक आशीष पाल मूल रूप से औरैया, यूपी का रहने वाला था और नोएडा में रहकर अपनी कैब चलाता था। 19 जुलाई से वह लापता था और 22 जुलाई को जयपुर ग्रामीण के मोखमपुरा इलाके में उसका शव बरामद हुआ। जांच के दौरान वारदातस्थल और आखिरी लोकेशन अपोलो अस्पताल, जसोला के आधार पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.