अल्मोड़ा, फरवरी 27 -- दिल्ली से अल्मोड़ा के गांव में आई बारातियों की कार लौटते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गुरुवार को हादसे में 11 माह के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हैं। घायलों में मृतक मासूम के माता-पिता भी शामिल हैं। सोमेश्वर थाना पुलिस के अनुसार, बुधवार को ताकुला ब्लॉक के झिझाड़ गांव निवासी हरीश राम की बेटी की शादी थी। बारात दिल्ली के उत्तम नगर से आई थी। बारात में दो बसें और चार कार शामिल थीं। दूल्हा पक्ष के लोग भी मूलरूप से अल्मोड़ा के ईसलना गांव निवासी हैं और लंबे वक्त से दिल्ली में रहते हैं। शादी समारोह खत्म होने के बाद गुरुवार को बारात दिल्ली लौटी रही थी। बसौली से करीब दो किमी दूर चुराड़ी बैंड के पास दिल्ली नंबर की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। यह भी पढ़ें- जिसने अपने नाम में 'मोहम्मद' लगाया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.