दिल्ली से उत्तराखंड का सफर होगा आसान, मेरठ से ऋषिकेश को जोड़ेगी नमो भारत
मेरठ, जून 12 -- दिल्ली, मेरठ और उत्तराखंड के बीच यात्रा करने वालों का सफर आसान होगा और नमो भारत की सुविधा मिलेगी। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के बीच चल रही 'नमो भारत' हाईस्पीड रेल सेवा का विस्तार अब धार्मिक नगरी हरिद्वार और ऋषिकेश तक करने की तैयारी तेज हो गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच की दूरी और कम हो जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इस विस्तार के लिए सर्वे शुरू करने पर अपनी सहमति दे दी है। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को पत्र भेजकर इस प्रोजेक्ट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। इस रूट के सर्वे, अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए 7.02 करोड़ रुपये के अंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.