दरभंगा, जनवरी 2 -- दरभंगा। दिल्ली से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी 751 गुरुवार को लगातार दूसरे दिन रद्द रही। फ्लाइट के नहीं आने से दरभंगा से दिल्ली के लिए एसजी 752 में टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी निराशा हाथ लगी। बताया जाता है कि ऑपरेशनल कारणों से दोनों फ्लाइट को रद्द किया गया। वहीं दूसरी ओर दरभंगा एयरपोर्ट पर छह विमानों का आवागमन हुआ। यहां से छह विमानों ने उड़ान भरी। इन विमानों से 988 यात्री दरभंगा पहुंचे। वहीं 860 यात्री विभिन्न उड़ानों से रवाना हुए। दिल्ली से आनेवाली फ्लाइट के नहीं आने से दूसरे दिन भी यात्रियों में आक्रोश देखा गया। दिल्ली जाने के लिए दरभंगा एयरपोर्ट पर गुरुवार को दूर-दराज के क्षेत्रों से यात्री पहुंचे थे। विमान के रद्द होने की सूचना मिलने के बाद उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.