दिल्ली से आकर यूपी के होटल में रुके, सात घंटे में चार जगह चेन लूटी फिर कार से वापसी
संवाददाता, सितम्बर 6 -- दिल्ली से करीब एक माह पहले लखनऊ आकर होटल में रुके लुटेरों ने करीब सात घंटे में कार और बाइक से चार इलाकों में चेन लूट की वारदात की। उसके बाद आरोपी वापस दिल्ली चले गए। वहां पर लूट की रकम से एक चारपहिया मालवाहक वाहन खरीदा। इस मामले में लखनऊ पुलिस ने दिल्ली जाकर दो लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कार और खरीदा गया मालवाहक आदि सामान बरामद हुआ है। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए नकद इनाम दिया है। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक सर्विलांस, स्वाट और अलीगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने दिल्ली से फल की रेड़ी लगाने वाले दिल्ली निवासी अभिषेक गुप्ता उर्फ जानू और रैपिडो चालक कन्नौज गुरसहायगंज तिर्वा रोड रामकृष्ण नगर के ब्रजेश्वर अग्निहोत्री उर्फ वासु को गिरफ्तार कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.