अंबेडकर नगर, फरवरी 27 -- दुलहूपुर, संवाददाता। नमामि गंगे योजना के तहत दिल्ली से आई विशेष टीम ने प्रदूषण से जूझ रही पौराणिक तमसा नदी के पुनरोद्धार के लिए जलालपुर क्षेत्र में विस्तृत जमीनी सर्वेक्षण किया। टीम ने नदी में गिर रहे नालों, सीवेज निकासी व्यवस्था और साफ-सफाई की मौजूदा स्थिति का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक आंकड़े जुटाए। सर्वेक्षण के दौरान टीम ने नदी में सीधे गिर रहे गंदे नालों की पहचान की और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की संभावनाओं पर भी मंथन किया। अधिकारियों के अनुसार सरकार की मंशा है कि तमसा नदी को प्रदूषणमुक्त कर उसकी निर्मलता और प्राकृतिक प्रवाह को बहाल किया जाए। इसके लिए तैयार की जा रही रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्ययोजना तय होगी। इस दौरान दिल्ली से आए विशेषज्ञ हरीश महावत व कीर्ति वर्मा के साथ जिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.