इटावा औरैया, जुलाई 1 -- इटावा। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में दिल्ली से शुरू की गयी नेमि गिरनार यात्रा का बुधवार की सुबह शहर के बलराम सिंह चौराहा पर भव्य मंगल प्रवेश हुआ। भारत भ्रमण कर 25 दिनों में 5100 किलोमीटर की दूरी तय करके यात्रा आयी थी। शहर में जगह-जगह जैन धर्मावलंबियों के द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया । मंगल प्रवेश के दौरान रथ पर भगवान नेमिनाथ की प्रतिष्ठित प्रतिमा का जलाभिषेक जैन धर्मालंबियों ने किया गया। रथ के साथ गिरनार तीर्थ क्षेत्र की विशाल झांकी के दर्शन पाकर श्रद्धालुओं ने तीर्थ जाने का लाभ प्राप्त किया। यात्रा में एक किलोमीटर लम्बा तिरंगा एवं जैन पचरंगा ध्वज आकर्षण का केंद्र रहा। विश्व जैन संग़ठन के जिलाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने बताया धर्मयात्रा का उद्देश्य मोक्ष कल्याण के अवसर पर 20 जुलाई को गुज...