दिल्ली से आई टीम ने मेडिकल कॉलेज में किया निरीक्षण
एटा, सितम्बर 9 -- एटा। वीरांगना अबन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में दिल्ली से आई विशेषज्ञ टीम की ओर से एनेस्थीसिया विभाग का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य विभाग में तीन सीटों के संचालन के लिए निर्धारित मानकों एवं आवश्यक संसाधनों का मूल्यांकन किया गया। विशेषज्ञ टीम की ओर से एनेस्थीसिया विभाग, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी विभाग, आईसीयू पीडियाट्रिक वार्ड एनआईसीयू, एसएनसीयू, पीआईसीयू, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड सेंटर एवं उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों, मानव संसाधन, मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं तथा शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि एमडी एनेस्थीसिया की तीन सीटों की स्वीकृति संस्थान के शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय विकास की दिशा में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.