कन्नौज, मार्च 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिल्ली से आई सीएजी टीम ने विकासखंड क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही व्यक्तिगत शौचालयों की भी स्थिति देखी। टीम ने ग्रामीणों से आरआरसी संचालन के बारे में भी जानकारी लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। गांव को स्वच्छ व कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार ने गांव-गांव आरआरसी सेंटर बनवाए थे। सेंटर अपना काम कैसा कर रहे हैं इसकी हकीकत जानने के लिए दिल्ली से सीएजी की टीम आई। टीम में शामिल राकेश कुमार सिंह, चेतन कुमार व सीवी श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत कपूरपुर, कसावा व त्योर का निरीक्षण किया। टीम ने गांव में आरआरसी के अलावा पांच-पांच व्यक्तिगत शौचालयों को भी चेक किया। टीम ने स्थलीय निरीक्षण आरआरसी सेंटर व व्यक्तिगत शौचालयों की स्थिति को देखा। उन्...