मुरादाबाद, मई 16 -- ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद रोड पर शनिवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब दिल्ली से अल्मोड़ा जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार पांचों युवक सुरक्षित बच गए। अल्मोड़ा निवासी बिरजू दिल्ली में नौकरी करते हैं। शनिवार सुबह वह अपने साथियों अर्जुन सिंह, हर्ष रावत, विजय रावत और विनीत जोशी के साथ कार से अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा जा रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे जैसे ही उनकी कार ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद रोड स्थित शिवहरि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पास पहुंची, तभी चालक को अचानक झपकी आ गई। झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास...