मुजफ्फरपुर, जून 28 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दिल्ली के कापासहेड़ा थाना क्षेत्र से अपहृत दो नाबालिग किशोरियां शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के दीघरा में मिलीं। इस कार्रवाई में सदर थाना पुलिस की मदद से हुई कार्रवाई में दिल्ली पुलिस ने दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली से अपहृत दो किशोरियां दीघरा में मिलीं, दो आरोपित धराएगिरफ्तारी की जानकारी सदर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के मनोरा गांव निवासी दीपक पासवान और उसके चचेरे भाई देव के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ दिल्ली के कापासहेड़ा थाने में मामला दर्ज है। आरोप है कि दोनों दो नाबालिग लड़कियों को शादी की नीयत से अपने साथ ले आए थे। दोनों की बरामदगी के बाद दिल्ली पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की और दोनों किशोरियों ...