रायपुर, मार्च 30 -- छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से अंबिकापुर के लिए पहली सीधी हवाई सेवा की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर से वर्चुअली इस हवाई सेवा का शुभारंभ किया जिससे अंबिकापुर अब छत्तीसगढ़ का दूसरा ऐसा शहर बन गया है जो सीधे दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा जुड़ गया है। सोमवार को सुबह 7.50 बजे दिल्ली से रवाना हुआ एलायंस एयर का 72.सीटर एटीआर विमान अपनी ढाई घंटे की यात्रा पूरी कर अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक उतरा। अपडेट जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.