नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली सेमीकंडक्टर पॉलिसी' का ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। इसका उद्देश्य दिल्ली को सेमीकंडक्टर डिजाइन, उन्नत अनुसंधान एवं विकास तथा असेंबली गतिविधियों के लिए एक सक्षम केंद्र के रूप में विकसित करना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि यह नीति देश में सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विकास में दिल्ली की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करेगी।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र वैश्विक अर्थव्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी बन चुका है। दिल्ली सरकार इसके संतुलित एवं व्यवस्थित विकास के लिए एक समग्र नीति ढांचा तैयार कर रही है। यह नीति कारोबार सुगमता, नवाचार और उद्योग आधारित इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्तीय और गैर-वित्तीय दोनों प्रकार के प्रोत्साहनों का प्रावधान करेगी। य...