रजनीश कुमार पाण्डेय, फरवरी 23 -- दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित पुराने सीलमपुर इलाके में रविवार शाम को अंसारी बिल्डिंग में आग लग गई। आग की चपेट में आने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन रविवार शाम को बिल्डिंग में लगी आग को सोमवार देर रात तक भी पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका था। संकरी गलियों के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दमकल की 100 से ज्यादा गाड़ियां अब तक मौके पर भेजी जा चुकी हैं।रह-रहकर धधक रही आग दमकलकर्मी का कहना है कि आग पर काबू पाने के बाद भी कपड़ों में रह-रहकर आग लग जाती है। भूतल पर बनी दुकानों के शटर काटकर उनमें पानी डाला जा रहा है। उस पर गलियां संकरी होने की वजह से दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हो रही है। सोमवार शाम बिल्डिंग के अंदर की एक दीवार भी ढह गई।भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.