देवघर, फरवरी 27 -- साइबर ठगी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली केंद्रीय साइबर सेल पुलिस मधुपुर में लगातार कैंप कर रही है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दिल्ली साइबर पुलिस ने थाना क्षेत्र के लखनुवा गांव में छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिया गया राजेश दास साइबर ठगी मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। दुमका से लौटने के दौरान उसे सारठ में गिरफ्तार किया गया था। राजेश के साथ एक अन्य युवक को पुलिस ने पकड़ा है, उसकी निशानदेही पर पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। दिल्ली पुलिस ने बताया करीब 4 लाख की ठगी मामले में केस दर्ज किया गया था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस मधुपुर पहुंची और आरोपितों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। पुलिस को मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिला है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय साइबर ठग ई-सिम के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.