नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने दिल्ली सहित तीन राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों मंगल और अनुज के पास से पुलिस ने दो पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद की है। आरोपियों पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 95 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त दराडे शरद भास्कर ने बताया कि राजौरी गार्डन थाने के कांस्टेबल अमनदीप और रामनिवास 5 नवम्बर की रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने टीसी कैंप के पास एक संदिग्ध युवक को स्कूटी के साथ खड़े देखा। पुलिसकर्मियों ने युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस जांच में उसके कब्जे से बरामद स्कूटी तिलक नगर इलाके से चोरी पाई गई। आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया। उसके ऊपर दिल्ली, यूपी तथा हरिया...