दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से जुड़ी गाजियाबाद की 23 सड़कों की संवरेगी सूरत, देखें किन इलाकों को लाभ
गाजियाबाद, नवम्बर 7 -- प्रदूषण कम करने और वाहन चालकों की सहूलियत के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से गाजियाबाद आसपास के इलाकों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों को नए सिरे से बनाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद्, लोनी ने करीब साढ़े सात करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। पांच वार्डों में 23 सड़कों को संवारा जाएगा। इससे न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। इसे पीडब्ल्यूडी ने शुरू कराया था। वहीं अब इस हाईवे से जुड़े प्रमुख संपर्क मार्गों को भी बनाने की तैयारी है। नगर पालिका, लोनी ने 23 प्रमुख सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है, जो जर्जर हालत में हैं। ये सभी सड़कें आसपास के इलाकों को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से जोड़ती हैं। हाईवे का काम आधे से अधिक पूरा हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.