बागपत, मार्च 29 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बड़ौली गांव के पास शनिवार को हुए बस-कैंटर भिड़ंत में घायल हुए आदित्य की रविवार को मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में शनिवार को पहले जावेद की मौके पर ही मौत हो गई थी और 12 अन्य यात्री घायल हुए थे। जावेद के साथी घायल आदित्य को गंभीर स्थिति में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। हादसे में बस के शीशे तोड़कर यात्रियों ने खुद बाहर निकलकर अपनी जान बचाई थी। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को ई-रिक्शा, बाइक और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। सीओ अंशु जैन ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया था। बस चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...