सहारनपुर, मई 16 -- नानौता। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। नानौता क्षेत्र में तेज रफ्तार ब्लैक स्कॉर्पियो क्लासिक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई, जिसमें सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो सगे भाई शामिल है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि नानौता क्षेत्र में स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। यह भी पढ़ें- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो सवार दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग ब...