शामली, जनवरी 27 -- कस्बे के निकट दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। अज्ञात वाहन की तेज़ टक्कर से युवक को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा तब हुआ जब क्षेत्र के गांव भारसी निवासी लोकेंद्र किसी कार्य से कस्बे में आया हुआ था। काम पूरा करने के बाद वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह भारसी गेट के पास पहुंचा, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोकेंद्र को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.