सहारनपुर, मार्च 18 -- सहारनपुर। दिल्ली-सहारनपुर के बीच चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनें बुधवार को रद्द रही। ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेन संख्या 74021 दिल्ली-सहारनपुर डीएमयू बुधवार को रद्द रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह ट्रेन रोजाना सुबह 07:10 बजे दिल्ली से रवाना होकर नोली, खेखड़ा, बागपत, बड़ौत, कांधला, शामली, थानाभवन, नानौता, रामपुर मनिहारान और टपरी होते हुए दोपहर 12:25 बजे सहारनपुर पहुंचती है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 74024 सहारनपुर-दिल्ली डीएमयू भी बुधवार को रद्द रही। वापसी में यही ट्रेन दोपहर 01:00 बजे सहारनपुर से चलकर शाम 06:05 बजे दिल्ली पहुंचती है। कई यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा, जिससे समय और धन दोनों की हानि ह...