नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बिजली उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाने के लिए सोमवार को एक नया पोर्टल शुरू किया। उन्होंने सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में 'पीएम सूर्य घर योजना' के तहत 'दिल्ली सोलर पोर्टल' लॉन्च किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार 3 किलोवाट तक के सोलर पैनल लगाने का पूरा खर्च उठाएगी। इसके अलावा 3 किलोवाट से अधिक क्षमता वाले सोलर पैनल लगाने पर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिलकर 1.56 लाख रुपये तक की सब्सिडी देंगी।2.25 लाख घरों में लगेंगे सोलर पैनल दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर 2.25 लाख घरों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस पहल को ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। पि...