नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार जल्द ही एक ड्रोन पॉलिसी लाने जा रही है। इससे न सिर्फ निवेश आएगा, बल्कि नई नौकरियां भी पैदा होंगी। ड्रोन पॉलिसी के ड्राफ्ट के मुताबिक, राजधानी में जल्द ही खुले में आग जलाने और कंस्ट्रक्शन से उड़ने वाली धूल का पता लगाने, यमुना के किनारे कचरा फेंकने और अतिक्रमण पर नजर रखने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील इलाकों की निगरानी करने और इमरजेंसी कॉल पर तेजी से मदद पहुंचाने के लिए ड्रोन तैनात किए जा सकते हैं। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने ड्रोन पॉलिसी का यह ड्राफ्ट तैयार किया है। इसमें 2026-27 से 2030-31 के दौरान ड्रोन इकोसिस्टम बनाने के लिए करीब Rs.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। इस इकोसिस्टम में मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च, ट्रेनिंग, टेस्टिंग...